September 23, 2026 12:19 PM

मुख्यमंत्री धामी से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और विधायक बिशन सिंह चुफाल ने की मुलाकात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्यहित से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

इसके बाद डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के विधायक बिशन सिंह चुफाल ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। बैठक में डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों, जनहित से जुड़े मुद्दों और क्षेत्रीय आवश्यकताओं पर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों के सुझावों पर सकारात्मक विचार का आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के संतुलित एवं समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।

Related Posts