November 1, 2026 3:39 PM

नवंबर में उत्तराखंड में होगा चाय महोत्सव, शहद नीति भी होगी जारी

देहरादून। उत्तराखंड में नवंबर माह में प्रस्तावित चाय महोत्सव के आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके साथ ही प्रदेश में शहद नीति भी जारी की जाएगी। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर महोत्सव की तैयारियों और अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

कृषि मंत्री ने अधिकारियों को चाय महोत्सव से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय में पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में शहद नीति जारी करने और मुख्यमंत्री समृद्धि योजना को लेकर भी चर्चा की गई।

गणेश जोशी ने केंद्र और राज्य पोषित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ वास्तविक रूप से किसानों तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और नवंबर में प्रस्तावित सभी कार्यक्रमों की तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए।

बैठक में किसानों की आय और आजीविका बढ़ाने के लिए काम कर रही निजी संस्थाओं के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने पर भी जोर दिया गया।