August 30, 2026 11:10 PM

ज़मीन के लिए बहू ने की ससुर की चपल्लों से पिटाई, देखकर लोगों की आँख भर आई, देखें ये VIDEO

गाजीपुर : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो सुहवल थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. जिसमें एक बहू अपने भाई और पिता के साथ मिलकर ससुर की सरेराह घूंसे और चप्पलों से पिटाई कर रही है. तीनो की बेरहम पिटाई से बुजुर्ग बदहवास नजर आ रहा है. यह पूरी घटना थाने से चंद कदम की दूरी पर हाईवे के बीच चौराहे की बताई जा रही है. चप्पल और घूंसे से उसे पटक पटक कर मारने के साथ ही हाईवे पर घसीटा भी गया. वायरल विडियो सुहवल गांव के ताडीघाट बारा नेशनल हाईवे के बीच चौराहे का है. सोशल मिडिया पर इसका VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला और उसके पिता को हिरासत में ले लिया और उसके भाई की तलाश में जुट गई. जबकि घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. वायरल वीडियो में पिटाई करने वाली महिला का भाई बार बार मारते समय अधेड़ से पूछ रहा है कि आखिर मेरी बहन को क्यों मारा? क्या गलती थी? वहीं मारा? मार खा रहा अधेड़ पूरी तरह से बेसुध होकर मदद की गुहार लगाता रहा, मगर तीनों बेरहमी से उसपर लात घूसें,डंडा,चप्पल बरसा रहे थे. जबकि मौजूद लोग मूक दर्शक बने रहे.

स्थानीय गांव के घायल सुखदेव सिंह यादव (70) के पुत्र बबलू यादव ने बताया कि उसके छोटे भाई डब्लू यादव, जिसका पूर्व में निधन हो चुका है, उसकी पत्नी पुष्पा, भाई कमलेश और उसका पिता राम विलास ने उसके पिता की पूरी सम्पत्ति अपने नाम करने पिता की बेरहमी से पिटाई की. उनके खिलाफ थाने में तहरीर दी है.  वीडियो के सामने आने पर जब इसकी पड़ताल की गई तो पता चला कि बुजुर्ग सुखदेव यादव सुहवल गांव के रहने वाले हैं और इन्ही के एक पुत्र डब्लू यादव (जिनकी मृत्यु कुछ साल पूर्व हो गई थी) और उनकी विधवा पुष्पा पति की मौत के बाद संपत्ति में हिस्सा की बंटवारे की मांग कर रही थी; जिसको लेकर कई दिनों तक मामला थाने पर भी चला और पुलिस के द्वारा पूरे मामले का निपटारा कर दिया गया, लेकिन अचानक से रविवार को बहु पुष्पा समधी रामविलास और उनके दो भाइयों के द्वारा बुजुर्ग सुखदेव को मारते हुए थाने तक ले जाया गया.

थाने पहुंचने के बाद पुलिस ने मामले कार्रवाई करते हुए बहू और उसके पिता को थाने पर बैठा लिया. घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा जहां पर अभी भी उनका इलाज चल रहा है. बुजुर्ग ने बताया कि उनकी बहू उनकी संपत्ति में बंटवारे की मांग कर रही थी जिसके लिए वह तैयार नहीं थे, फिर भी वह बहू को रहने के लिए एक कमरा दे रहे थे उसके बाद भी वह तैयार नहीं हुई और अपने भाई और पिता को बुलाकर मारा पीटा गया.