July 17, 2026 5:16 PM

सोनिया गांधी, चरणजीत सिंह चन्नी सहित ये 30 स्टार प्रचारक मांगेगे उत्तराखंड मे वोट…

देहरादूनः 14 फरवरी को होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। कांग्रेस प्रचारकों के 30 नेताओं की सूची में सोनिया गांधी , डॉ मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और पंजाब के सीएम चरणजीत एस चन्नी के नाम शामिल हैं।

लिस्ट में सोनिया गांधी, डॉ. मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, रणदीप सिंह सुरेवाला, जितेंद्र सिंह, सचिन पायलट, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, गुलाम नबी आज़ादी, डॉ. अमी याज्ञनिकी, देवेंद्र यादव, यशपाल आर्य, हंस रावत, प्रदीप टमटा, गणेश गोदियाली, डॉ. हरक सिंह रावत, प्रीतम सिंह, इमरान प्रतापगढ़ी, अशोक गहलोत, आचार्य प्रमोद कृष्णमी, भूपेश बघेल, हार्दिक पटेल, चरणजीत सिंह चन्नी, जय सिंह अग्रवाल, मुकुल वासनिक, रागिनी नायक अविनाश पांडे, नेट्टा डिसूजा, मोहन प्रकाश, श्रीनिवास बी.वी. कोरो का नाम शामिल है।

 

वहीं आज चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी प्रदेश के दौरे पर पहुंची है। इस दौरान उन्होंने वर्चुअल रैली के जरिए देहरादून में पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया और कहा कि गैस की कीमते 500 से पार नहीं होगी। बाकी की भरपाई सरकार करेगी। इसके साथ ही 4 लाख रोजगार दिलवाए जाएंगे। वहीं, पर्यटन को बहुत बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए खास पैकेज बनाए जाएंगे औऱ पर्यटन पुलिस पर पदों की भर्ती करके रोजगार बढ़ाए जाएंगे।

Related Posts