August 31, 2026 4:12 AM

लव मैरिज करने से किया इंकार, तो युवती बनी खूंखार, युवती ने दी 7 हत्या करने की धमकी, VIDEO बनाकर पुलिस के पास पहुंचे परिजन…

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां लव मैरिज करने से मना करने पर एक युवती ने अपने परिजनों  को सात हत्या करने की धमकी दे डाली। इतना ही नहीं युवती ने किशोरी अपनी मां के पीछे चाकू लेकर भागी। हंगामा होते देख आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने किसी तरह किशोरी के हाथ से चाकू छीना और पुलिस को सूचना दी।

मिली जानकारी के अनुसार किठौर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव में रहने वाली युवती का क्षेत्र में रहने वाले 25 वर्षीय युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों एक ही समुदाय से हैं। युगल ने स्वजन के समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा। लेकिन किशोरी की मां ने युवक की उम्र का हवाला देकर शादी कराने से इंकार कर दिया। इसी वजह से किशोरी की अपनी मां से कहासुनी हो गई। किशोरी ने मीट काटने वाले चाकू से अपनी मां और स्वजन पर हमला करने का प्रयास किया। उन्होंने किशोरी द्वारा हाथ में चाकू लेकर सात हत्या की धमकी देने वाली वीडियो बना ली।

मंगलवार को महिला अपनी बेटी के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसएसपी ऑफिस पहुंची और वीडियो अधिकारियों को दिखाई। शिकायत सुन रहे सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने संबंधित थाना प्रभारी को किशोरी की काउंसलिंग कराने के निर्देश दिए है।