August 31, 2026 12:51 AM

ये पुलिस वाला तो गुंडई पर उतर आया ! बुजुर्ग को लात से मारा, इंसानियत को शर्मसार कर देगा ये VIDEO

जबलपुर : जहां एक ओर सोशल मीडिया पर हर कोई वायरल होना चाहता है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों के लिए वायरल होना मुसीबत बन जाता है. ऐसा ही कुछ रीवा जिले के एक कॉन्स्टेबल के साथ हुआ है. इसके एक वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर गुस्से की बौछारें बरस रही हैं. दरअसल मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन पर किसी ने अपने कैमरे में ऐसी घटना कैद कर ली जिसके वायरल होने के बाद पुलिस कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया. आप भी जानें कि आखिर ये पूरा मामला है क्या…

पुलिस ने की बद्सलूकी

महज 30 सेकेंड के इस वीडियो में पुलिस कॉन्स्टेबल को एक बुजुर्ग आदमी पर हाथ उठाते हुए देखा जा सकता है. पुलिस वाले की पहचान अनंत मिश्रा बताई जा रही है. वीडियो में दिख रहे बुजुर्ग के साथ इसका बर्ताव काफी बुरा है. पहले आप भी इस वीडियो को जरूर देखें. हालांकि कमजोर दिल वाले इस वीडियो को देखने से परहेज कर सकते हैं… 

बुजुर्ग के साथ की मारपीट

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक पुलिस वाला बुजुर्ग को बेरहमी से पीट रहा है. कभी लातें मार रहा है तो कभी मुंह पर मुक्के बजा रहा है. इसके बाद पुलिस वाला इस आदमी को घसीटता हुआ लेकर जाता है और रेलवे प्लेटफॉर्म के किनारे लटकाता हुआ दिखता है. वीडियो के वायरल होने के बाद अनंत मिश्रा को सस्पेंड कर दिया गया है.

पुलिस वाले को किया जा रहा ट्रोल

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शेयर किया गया है. बताया जा रहा है कि बुजुर्ग और पुलिस वाले के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी. वीडियो तेजी से फैल रहा है और पुलिस वाले को उसकी हरकत के लिए काफी ट्रोल भी किया जा रहा है.