August 30, 2026 8:50 PM

खाकी को कर दिया दागदार ! कॉन्स्टेबल कर रहा था महिला से अश्लील प्यार, देखें वायरल VIDEO

उन्नाव: वर्दी में कॉन्स्टेबल की इस तस्वीर ने उत्तर प्रदेश पुलिस की खाकी पर दाग लगा दिया है. मामला उत्तर प्रदेश के उन्नाव का है, जहां के बांगरमऊ थाने पर तैनात एक सिपाही का अश्लील वीडिया वायरल हो रहा है. वीडियो दो साल पुराना बताया जा रहा है, जिसे खुद महिला ने वायरल किया है. इस वीडियो के सामने आने के बाद सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है.

राजधानी लखनऊ से सटा जिला उन्नाव है. यहां पर एक थाना क्षेत्र है बांगरमऊ. वहां के एक सिपाही दीप सिंह का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक महिला के साथ अश्लीलता कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि सिपाही साहब जब गंगाघाट कोतवाली में तैनात थे तब महिला के साथ कई बार अश्लील हरकत कर चुके हैं, जिससे वह आजिज आ चुकी है.

इसके बाद पीड़ित महिला ने सिपाही दीप सिंह का अश्लील हरकत करते हुए एक वीडियो खुद ही बना लिया था. बांगरमऊ कोतवाली में तैनात मुंशी दीप सिंह का युवती के साथ रंगरलिया मानते वीडियो वायरल हुआ. गंगा घाट कोतवाली में तैनाती के दौरान का यह वीडियो बताया जा रहा है, जिसे दबा दिया गया था.