July 17, 2026 3:18 PM

कांग्रेस छोड़, किशोर ने बीजेपी पकड़ी, कांग्रेस ने कर दिया था 6 साल के लिए निष्काषित, छीन लिए थे सारे पद…

देहारादून: उत्तराखंड फिर सियासी संग्राम छिड़ गया है। टिहरी विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस में काफी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए हैं। गुरुवार को देहरादून में चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजदूगी में किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हुए। इससे पहले बुधवार को कांग्रेस ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।


आज कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं धन सिंह नेगी

टिहरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा किशोर उपाध्याय को प्रत्याशी घोषित कर सकती है। टिहरी के वर्तमान भाजपा विधायक डॉ. धन सिंह नेगी भी आज कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं। नेगी समर्थकों के साथ टिहरी से देहरादून के लिए रवाना हुए हैं। धन सिंह नेगी को कांग्रेस टिहरी विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित कर सकती है।

किशोर कांग्रेस से छह साल के लिए निष्कासित

किशोर उपाध्याय को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। भाजपा से उनकी नजदीकियों की खबरों के बीच पार्टी ने उन्हे सभी पदों से पिछले दिनों हटा दिया था। वहीं कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होने के बाद राज्य की विभिन्न सीटों पर कार्यकर्ताओं में उबाल देखने को मिला। जिसके बाद बुधवार देर रात सूची में कई बदलाव भी किए गए।

किशोर उपाध्याय का प्रोफाइल

पिता का नाम-स्व. पीताम्बर दत्त उपाध्याय
माता का नाम-एकादशी देवी
जन्म तिथि- 01 जून 1958
जन्म स्थान- ग्राम पाली, जाखणीधार, टिहरी गढ़वाल
शिक्षा- स्नातकोत्तर ,पीएचडी
पत्नी का नाम- सुमन कुकरेती उपाध्याय

राजनीतिक सफर:
-उत्तराखंड आंदोलन में अहम भूमिका निभाई। उत्तराखंड संघर्ष समिति के पदाधिकारियों में शामिल रहे।
-गांधी परिवार के सबसे निकटतम राजनेता। अमेठी उत्तर प्रदेश में राजीव गांधी को चुनाव लड़ाने में अहम भूमिका।
-2002 में पहली बार टिहरी सीट से विधायक चुने गए। एनडी तिवारी सरकार में औधोगिक राज्य मंत्री बने।
-2007 में लगातार दूसरी बार टिहरी से विधायक चुने गए।
2012 के विधानसभा चुनाव में टिहरी सीट पर निर्दलीय दिनेश धनै से 377 मामूली मतों से चुनाव हार गए।
-2017 के विधानसभा चुनाव में देहरादून जिले की सहसपुर सीट से अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन फिर से हार गए। भाजपा के सहदेव सिंह पुंडीर ने हराया।
-2014 में किशोर उपाध्याय उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनाया गए। 2017 तक इस पद पर बने रहे।

Related Posts