August 26, 2026 10:33 PM

VIDEO: जमीन के विवाद में की हद पार, झगड़ा होने पर ट्रैक्टर से पांच लोगों को रौंदा

वैशाली: बिहार के वैशाली स्थित राघोपुर में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. यही नहीं इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों के ऊपर ट्रैकटर चढ़ा दिया. जिससे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन फानन में इलाज के लिए राघोपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे पटना NMCH रेफर कर दिया गया है. इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

मामला रुस्तमपुर ओपी क्षेत्र के अंतर्गत कर्मोपुर गांव का है. जानकारी के मुताबिक, खेत के एक टुकड़े को लेकर बुधवार को दो पक्ष आपस में बहस-बाजी करने लगे. लेकिन यह बहस जल्द ही मारपीट में तब्दील हो गई. दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे को लाठी-डंडों से मारने लगे. तभी एक पक्ष के शख्स ने दूसरे पक्ष के लोगों के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया. इससे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की लिखित तहरीर पर अलग-अलग FIR दर्ज कर ली हैं. साथ ही दोनों पक्षों से एक-एक शख्स को हिरासत में ले लिया है. इस मामले में आगामी कार्रवाई जारी है. वहीं, अस्पताल में पांचों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है.

 

Related Posts