September 14, 2026 2:32 PM

उत्तरकाशी के दशमी, हातड़ और बिष्ट पट्टी के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम धामी से की मुलाकात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को कैंप कार्यालय, मुख्यमंत्री आवास में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में उत्तरकाशी जनपद के दशमी, हातड़ और बिष्ट पट्टी के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र के विकास से जुड़ी विभिन्न मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्वतीय और सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

Related Posts