November 15, 2026 11:43 AM

मुख्यमंत्री धामी ने पत्नी गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ…

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पत्नी गीता धामी के साथ करवाचौथ का पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को करवाचौथ की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि करवाचौथ का पर्व भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों, अटूट विश्वास, प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। हमारी सनातन संस्कृति में ऐसे पर्व पारिवारिक रिश्तों को और मजबूत बनाने के साथ समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी विश्वास की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने ईश्वर से सभी परिवारों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।

Related Posts