September 29, 2026 10:57 PM

‘मेरी लाइफ इसी ने खराब की है’, हमेशा लड़के की गलती नहीं होती, लिखकर, B.Pharma स्टूडेंट ने उठाया खौफनाक कदम…

कौशांबी: कौशांबी जिले में गर्लफ्रेंड से परेशान होकर एक बी.फार्मा छात्र ने मौत को गले लगा लिया. उसकी लाश घर के कमरे के अंदर लटकती हुई मिली. युवक की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. इसके अलावा, जीवन लीला समाप्त करने से पहले युवक ने एक फेसबुक पोस्ट में प्रेमिका को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

मामला मोहब्बतपुर पइसा थाना के कैमा गांव का है. गांव के रहने वाले छोटेलाल यादव पेशे से किसान हैं. छोटेलाल के 2 बेटे और एक बेटी है. बड़ा बेटा दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है. बेटी की शादी एक साल पहले हो चुकी है. सबसे छोटा बेटा राहुल यादव (22) सिराथू के एक कॉलेज से बी. फार्मा फाइनल सेमेस्टर की परीक्षा की तैयारी कर रहा है.

परिवार के लोगों के मुताबिक, राहुल कोविड काल के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू के अधीन कोविड ऑपरेटर (संविदा) पद पर नौकरी कर रहा था. इस दौरान सीएचसी में काम कर रही एक ANM (महिला) से राहुल के प्रेम संबंध हो गए. दोनों का रिश्ता एक-दूसरे के साथ करीब 3 साल तक रहा.

शनिवार की सुबह अचानक राहुल यादव का शव उसके घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला. युवक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है. बेटे की लाश देखते ही परिवार में कोहराम मच गया. मातम के बीच परिवार के किसी सदस्य ने उन्हें बताया कि राहुल ने मरने से 8 घंटे पहले फेसबुक पर एक नोट लिखा है, जिसमें अपनी मौत की जिम्मेदार प्रेमिका को बताया है.

दरअसल, सुसाइड करने से पहले राहुल ने अपनी प्रेमिका संग फोटो शेयर किए और कैप्शन में लिखा- ”मेरी लाइफ इसी ने खराब की है.”

साभार -आज तक

Related Posts