September 30, 2026 12:58 AM

भूमि विवाद मे देवर ने भाभी को दांत से काटकर किया घायल, डॉक्टर को लगाने पड़े 40 टांके…पढ़ें पूरा मामला

बलिया: जिले के बैरिया थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत चांद दियर अंतर्गत ठेकहा गांव में मंगलवार को भूमि विवाद में एक आश्चर्य जनक घटना सामने आई है. देवर ने अपनी भाभी की कलाई व पंखे पर दांत से काटकर बुरी तरह घायल कर दिया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में घायल भाभी को चिकित्सकों ने 40 टांके लगाने के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया. चिकित्सकों का कहना है कि घायल महिला के करीब तीन जगहों से कलाई और पंखे का मांस दांत से नोच लिया गया है. इस वजह से उसकी हड्डियां दिख रही हैं.

बता दे कि अर्चना देवी (40) पत्नी लट्ठू यादव का अपने देवर के साथ भूमि विवाद था. मंगलवार को विवाद दोनों में कहासुनी होने लगी. बात हाथापायी तक आ गई. गुस्साए देवर ने अपने भाभी अर्चना देवी की कलाई और पंखे को दांत से काटकर मांस निकाल कर लहूलुहान कर दिया. गंभीरावस्था में परिजनों ने इलाज के लिए अर्चना को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया.

एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में दो लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

Related Posts