September 30, 2026 12:01 PM

‘भूखे रहोगे तो ईश्वर से मिलवाऊंगा..’, धर्म उपदेशक की बातों में आकर यहाँ 4 ने दम तोड़ा, 11 की हालत नाजुक

नैरोबी: अफ्रीकी महाद्वीप के देश केन्या में एक चर्च के पादरी द्वारा फैलाए गए अंधविश्वास के कारण 4 लोगों की भूख से तड़प-तड़पकर मौत हो गई है। मृतकों में 3 पुरुष और एक महिला शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पादरी ने कुल 15 लोगों को लम्बे समय तक भूखे रहने पर ईसा मसीह (Jesus Christ) से मिलवाने का वादा किया था। पुलिस ने इसी मामले में छापेमारी करते हुए 11 अन्य लोगों को एक घर से रेस्क्यू किया है। भूख से उन सबकी हालत भी बिगड़ती जा रही थी। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। मामले का खुलासा गुरुवार (13 अप्रैल 2023) को हुआ।

रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला केन्या के किलिफी काउंटी क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहाँ के गुड न्यूज इंटरनेशनल चर्च में कई स्थानीय लोग जुड़े हुए हैं। इस चर्च का संचालन पास्टर माकेन्ज़ी नथेन्गे द्वारा किया जाता है। कुछ दिनों पहले यहाँ प्रार्थना के नाम पर कई लोगों को इकठ्ठा किया गया था। बताया जा रहा है कि उन सभी को पादरी ने ईसा मसीह से मिलाने का वादा किया। पादरी की बातों में आ कर 15 लोग कुछ भी करने के लिए राजी हो गए। इस पर माकेन्ज़ी नथेन्गे ने उन्हें भूखा रहने को कहा।

पादरी की बातों पर यकीन कर 15 लोगों ने खाना छोड़ दिया और सभी एक घर में एक साथ रहने लगे थे। इसमें पुरुष और महिलाएँ दोनों शामिल हैं। धीरे-धीरे भूख से उनकी हालत बिगड़ने लगी। इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली, तो उसने घर पर दबिश दी। यहाँ पुलिस को सभी 15 लोग बेहद बुरी स्थिति में मिले। पुलिस ने उन सभी को अस्पताल में एडमिट करवाया, जहाँ 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। इसमें 3 पुरुष और 1 महिला शामिल है।

By News Track Live via Dailyhunt 

Related Posts