October 1, 2026 4:53 PM

फूल नहीं मिले तो, बुजुर्ग महिला ने भगवान राम के स्वागत में बरसाई धनिया पत्ती, देखें VIDEO

न्यूज़ डेस्क: सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, यहां राम प्रेमभक्ति की एक अनोखी तस्वीर सामने आई है। दरअसल, रामनवमी के मौके पर यहां भगवान राम की शोभायात्रा निकली। ये देखकर एक बुजुर्ग महिला भाव-विभोर हो गई। लेकिन उनके पास भगवान का स्वागत करने के लिए कुछ नहीं दिखा तो वह अपनी सब्जी की दुकान से धनिया की पत्तियां फेंक कर उनका अभिषेक करने लगी।

दरअसल, वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भगवान राम की शोभायात्रा निकल रही है। लोग धूमधाम से नाचते गाते राम जा रहे हैं। यही सड़क के किनारे सब्जी की दुकान लगाने वाली अम्मा की भी इच्छा होती है कि वह श्रीराम की यात्रा पर फूल बरसाए। लेकिन वह महिला राम का जयकारा लगाती हैं।

तभी बुजुर्ग महिला ने जल्दी से जमीन पर सजी सब्जियों की टोकरियों में से धनिया के पत्ते ले आईं और राम की शोभायात्रा पर बरसाने लगीं। वहां के लोग ये दृश्य देखकर भावविभोर हो गए। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। कुछ लोग उस महिला की तुलना सतयुग के माता शबरी से भी कर रहे हैं।