October 5, 2026 3:57 AM

तेंदुए ने किया बाइक सवार युवक पर हमला, बाल-बाल बची जान, देखें वायरल वीडियो…

मैसूर: कर्नाटक के मैसूर जिले के कनकनगर में शुक्रवार को रिहायशी इलाके में घुसकर तीन लोगों पर हमला करने वाला एक तेंदुआ पकड़ा गया है। रिहायशी सड़कों पर तेंदुए को देख लोग सहम गए। गली के एक कुत्ते पर हमला करते हुए उसने वहां से गुजर रहे बाइक सवार पर झपट्टा मारा। बाइक सवार वाहन से नीचे गिरा तो तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और लोगों की आवाज आने पर वह झाड़ियों में भाग गई। बाद में तेंदुए ने दो अन्य लोगों पर हमला किया। जिसके बाद घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

घटना की सूचना मिलने पर वन अधिकारियों ने एक आपरेशन किया, जिसके दौरान वे तेंदुए को शांत करने में कामयाब रहे और उसे पकड़ लिया गया। तेंदुए के पकड़ में आने से कनकनगर के लोगों ने राहत की सांस ली है। तेंदुए के हमले का वीडियो भी सामने आया है जिसमें दिखाई दे रहा है कि लैपर्ड एक बाइक सवार पर पलक झपकते ही अटैक करता है। घटना के बाद मौके पर वन विभाग के कर्मचारी भी पहुंचे। जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ लिया।

Related Posts