October 3, 2026 6:47 AM

NDA मतलब “नो डाटा अवेलेबल” राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर भी कसा तंज…  

नई दिल्‍ली : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केन्‍द्र सरकार पर कई मुद्दों को लेकर जमकर हमला बोला है। राहुल गांधी ने शनिवार को ट्टीट करते हुए एनडीए सरकार के कार्यकाल में कोरोना काल और किसान आंदोलन के दौरान हुई मौतों और मॉब लिचिंग और पत्रकारों को अरेस्‍ट करने के मामले में जिम्‍मेदार ठहराया है।इसके साथ ही राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तंज कसा कि सरकार के पास कोई आंकड़े उपलब्ध नहीं है, वो ये चाहती हैं कि जनता ये विश्‍वास करें कि कोरोना काल में ऑक्‍सीजन की कमी से मौत, लॉकडाउन में प्रवासियों की मौत और किसान आंदोलन के समय हुई किसानों की मौतें, ऐसी घटनाएं हुई ही नहीं। राहुल गांधी ने लिखा सब गायब सी, इसका मतलब सारा कुछ गायब है।

राहुल गांधी ने अपने ट्टीट में लिखा

NDA- कोई डेटा उपलब्ध नहीं

सरकार चाहती है कि आप विश्वास करें।

  • ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत नहीं हुई
    • विरोध में कोई किसान नहीं मरा
    • कोई भी प्रवासी चलने में नहीं मरा
    • किसी की मॉब लिंचिंग नहीं की गई
    • किसी पत्रकार को गिरफ्तार नहीं किया गया है

कोई डेटा नहीं। कोई जवाब नहीं। कोई जवाबदेही नहीं।

वहीं दूसरे ट्टीट में राहुल गांधी ने लिखा

विज्ञापनों का ख़र्च: 911 करोड़ रुपय खर्च

नया हवाई जहाज़: 8,400 करोड़ रुपये खर्च

पूंजीपति मित्रों के टैक्स में छूट: 1,45,000 करोड़ रुपये खर्च प्रति वर्ष

लेकिन सरकार के पास बुज़ुर्गों को रेल टिकट में छूट देने के लिए 1500 करोड़ नहीं हैं।

मित्रों के लिए तारे तक तोड़ कर लाएंगे, मगर जनता को कौड़ी-कौड़ी के लिए तरसाएंगे।