October 9, 2026 5:34 AM

मौत कब कैसे और कहाँ आएगी कोई नहीं जनता, डांस फ्लोर पर नाचते हुए हो गई अंकल की मौत, वीडियो देख विचलित हो जाएंगे आप…

न्यूज़ डेस्क: मौत कब किसको अपने आगोश में ले जाए इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। जो इस दुनिया में आया है उसकी मौत होना तो निश्चित है। लेकिन कब कैसे ये घटना होगी कुछ कहा नहीं जा सकता। कुछ लोग कष्‍ट भोग कर तो कुछ लोग हंसते – हंसते ही इस दुनिया को अलविदा कह जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसा ही वाक्‍या बता रहे हैं इस घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

आंखों के आगे से गुजर गया हैरान करने वाला वीडियो

ये वीडियो एक शादी समारोह का है जिसमें गानों की धुन पर डांस फ्लोर पर लोग डांस कर रहे हैं। इसमें एक अंकल भी बड़ी मस्‍ती के साथ एक महिला के साथ राजेश खन्‍ना के गाने ‘बदन पे सितारे लपेटे हुए’ पर थिरकते नजर आ रहे हैं। लेकिन देखते-देखते ही अचानक एक हैरान करने वाला वाक्‍या आपकी आंखों से गुजर जाता है एक ऐसी घटना जिसे देख आपको अपनी आंखों पर विश्‍वास नहीं होगा। दरअसल वीडियो में डांस कर रहे अंकल को अचानक ही हार्ट अटैक आ जाता है और वे नीचे गिर पड़ते हैं। ऑन द स्‍पाट ही उनकी मौत हो जाती है। कुछ पलों में ही शादी का खुशनुमा माहौल मातम में बदल जाता है।

इस वीडियो को देखने के बाद लोग अपने प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि इस तरह हंसते हुए दुनिया से विदा होना कम ही लोगों को नसीब होता है। इसी तरह एक और यूजर ने लिखा है जो हुआ बहुत ही बुरा हुआ अंकल कितना एंज्‍वाय कर रहे थे।

Related Posts