October 30, 2026 2:02 PM

‘जब तक ये जिंदा हैं हम एक नहीं हो पाएंगे’ और पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दिया पति का कत्ल…

बीकानेर /राज0: महाजन इलाके में एक युवक की नहर में गिरकर हुई मौत के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि पत्नी ने ही पति की हत्या के लिए प्रेमी को उकसाया था। पत्नी ने प्रेमी से कहा कि जब तक मेरा पति जिंदा है, हम एक नहीं हो पाएंगे। प्रेमिका की बातों में आकर प्रेमी ने 25 फरवरी को महिला के पति को धोखे से नहर के किनारे बुलाया और उसे नहर में धक्का दे दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। बता दें कि 25 तारीख को हनुमानगढ़ के रावतसर के मंसूरी गांव में रहने वाले आमिर (22) की लाश इंदिरा गांधी नहर से मिली थी।

पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि आमिर किसी दुर्घटना के चलते नहर में नहीं गिरा बल्कि उसे जानबूझकर नहर में धक्का देकर गिरा दिया गया। पहले पुलिस ने इस मामले में समीर उर्फ बिल्ला (22) को गिरफ्तार किया। अब सुलताना (19) और समीर उर्फ बिल्ला के बीच पिछले काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। समीर को पहले ही न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है, जबकि अब सुलताना को गिरफ्तार करके 16 मार्च को जेल भेज दिया गया है।

ऐसे रची हत्या की साजिश

सुल्ताना पिछले दिनों महाजन में अपने पीहर आई हुई थी। समीर के साथ उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बीच सुल्ताना का पति आमिर भी अपने ससुराल आ गया। पच्चीस फरवरी को आमिर महाजन में था। इस दौरान सुलताना ने ही अपने मित्र समीर को उकसाया कि आमिर रास्ते से हट जाएगा तो दोनों के बीच कोई नहीं होगा।

इस पर समीर आमिर को लेकर नहर किनारे गया। वहां आमिर को धक्का देकर गिरा दिया। नहर में पानी ज्यादा था और आमिर वापस बाहर नहीं निकल पाया। इससे उसकी मौत हो गई। कई दिनों तक मशक्कत के बाद एक मार्च को शव नहर से निकाला जा सका था। मृतक के परिजनों ने समीर पर हत्या का शक जाहिर किया, इस पर उसकी गिरफ्तारी के बाद पूछताछ की गई। पूछताछ में हत्या की इस वारदात की परत दर परत खुलती गई।

Related Posts