November 10, 2026 11:39 PM

गोवर्धन पूजा पर मुख्यमंत्री आवास में CM धामी ने की गौ पूजा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान से गौ माता की पूजा-अर्चना की। उन्होंने गौ माता को तिलक लगाया और पुष्पमाला पहनाकर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति, पशुधन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति आस्था एवं कृतज्ञता का प्रतीक है। भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष महत्व है और गौ संरक्षण एवं संवर्धन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा रहा है।

उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा का पर्व प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर जीवन जीने और सभी जीवों के प्रति करुणा एवं संवेदनशीलता रखने का संदेश देता है। गौ सेवा और संरक्षण के साथ पर्यावरण तथा प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना भी सभी का सामूहिक दायित्व है।