September 24, 2026 3:13 PM

उत्तराखंड में 1 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट…!

देहरादून। उत्तराखंड में बारिश का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने 1 अगस्त तक राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है। भारी बारिश के चलते एक जिले में स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार 28 जुलाई को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। राज्य के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा का अनुमान जताया गया है।

29 जुलाई को भी उत्तरकाशी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और टिहरी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तरकाशी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं तेज से अति तीव्र वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर रखने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

Related Posts