July 17, 2026 8:33 PM

पर्यावरण संरक्षण के साथ सम्मान जनक तरीके से दाह संस्कार हेतु नव निर्मित हरित दाह संस्कार भट्ठी का लोकार्पण

 साउथ दिल्ली- मुंसिपल कॉरपोरेशन के ग्रीन पार्क स्थित शवदाह गृह में संपन्न हुआ। इस भट्ठी में पहले दाह संस्कार के लिए केवल 60 किलो गौ काष्ठ (गोबर की छड़ो) का उपयोग किया जाता है। और गर्म भट्टी में केवल 30 किलो लकड़ी/उपले का ही उपयोग होता है। इस भट्ठी में एक दिन में 4 दाह संस्कार किए जा सकते हैं। इसके अपयोग से केवल 5 प्रतिशत (जलती चिता में व्याप्त) सस्पेंडेड पार्टिकुलेट मैटर ही हवा में जा सकेंगे। हरित शव दाह भट्ठी के अपयोग से प्रति श्मशान 1.5 से 2 पेड़ बचाए जा सकते हैं क्योंकि प्रति दाह संस्कार 400 से 600 किलो लकड़ी की आवश्यकता होती है।
विहिप, दिल्ली, के माननीय अध्यक्ष श्री कपिल खन्ना, केंद्रीय मंत्री विहिप श्री प्रशांत हरतालकर, श्री भारत जी,(मा. प्रांत कार्यवाहक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), श्री मुकेश सूर्यान (मेयर द. दि. नगर निगम) एवं श्री सुनील गुलाटी (IAS retd. वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता), श्रीमती राधिका अब्रोल निगम पार्षद, एम.एच.ओ. डॉ तुली और अन्य लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित रहें। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने परियोजना को पूर्ण समर्थन देने और जनता को पर्यावरण अनुकूल विकल्पों के लिए प्रेरित करने का आश्वासन दिया। श्री कपिल खन्ना जी ने कहा कि दिल्ली में इस प्रयास से पूरे भारत के हर कोने में निजी एवं सरकारी श्मशानों में ऐसी भट्ठीया बनाई जाएँगी।
दिल्ली से स्वतंत्र सिंह भुल्लर की रिपोर्ट
Related Posts