July 18, 2026 10:09 PM

शक्तिमान प्रकरण में उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी बरी

देहरादून : शक्तिमान प्रकरण में सीजेएम लक्ष्मण सिंह की कोर्ट ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को बरी कर दिया है। 2016 बजट सत्र के दौरान भाजपा विधायक व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसी सरकार के खिलाफ विधानसभा तक रैली निकाली थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों व भाजपा समर्थकों के बीच झड़प भी हुई थी। आरोप था कि इस दौरान भाजपा विधायक गणेश जोशी ने पुलिस की लाठी छीन कर उन्हीं पर बरसाना शुरू कर दिया।

आरोप था कि लाठी की कुछ चोटें पुलिस के घोड़े शक्तिमान को भी आई जिससे घोड़े की टांग टूट गई और बाद में उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने गणेश जोशी के खिलाफ बलवा और मारपीट के अलावा पशु क्रूरता अधिनियम का मामला दर्ज कराया था।

इसके बाद भाजपा सरकार के दौरान अक्टूबर 2017 में विधायक गणेश जोशी से शक्तिमान की हत्या का मुकदमा वापस हो गया था। गुरुवार को अदालत ने गणेश जोशी व अन्य को इस मामले में कोई पुख्ता सबूत न होने के कारण बरी कर दिया है।

Related Posts