September 29, 2026 8:50 PM

वोट मांगने पहुंचे ओवैसी को देखकर भड़की महिला, पहले दी दुआ… फिर टी-राजा का नाम लेकर बोली- ‘मैं उसका मर्डर कर दूंगी’, Video

हैदराबाद: तेलंगाना में आने वाली 30 नवंबर यानी इसी महीने के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में सत्ताधारी BRS के साथ विपक्ष में बैठी कांग्रेस तेलंगाना में अपने पैर जमाने में जुटी भाजपा, सभी चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। एक तरफ भाजपा ने चुनाव से ठीक पहले अपने विधायक टी राजा सिंह का निलंबन वापस लेकर उन्हें हैदराबाद के गोशमहल से प्रत्याशी बनाया। वहीं, दूसरी तरफ असदुद्दीन ओवैसी अपना हैदराबाद का गढ़ बचाने में लगे हुए हैं। आपको बता दें कि वहां उनके 7 विधायक हैं। इसके साथ ही वहां की नगरपालिका पर भी ओवैसी की पार्टी का कब्ज़ा है। इन्हीं चुनावी तैयारियों के बीच ओवैसी का एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चुनाव प्रचार के दौरान एक महिला विधायक टी राजा सिंह की हत्या की बात कह रही है।

ओवैसी को देखकर महिला बोली – ‘शेर मां का बच्चा है ये’

Related Posts