June 19, 2026 7:31 AM

यहाँ गधा लेने पर तुल गया बुजुर्ग की जान ! VIDEO देख हुआ हर कोई हैरान, देखें…

कोल्हापुर: महाराष्ट्र के कोल्हापुर से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक गधे ने एक बुजुर्ग शख्स पर अचानक से जानलेवा हमला कर दिया। बता दें कि गधा आमतौर पर शांत स्वभाव का जानवर है। लेकिन कोल्हापुर से जो वीडियो आया है उसमें एख गधा एक शख्स पर अचानक से आकर हमला करता है और उसे काफी देर तक मारता रहता है। ये पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई।

लाख कोशिशों के बाद गधे ने बुजुर्ग को छोड़ा

कोल्हापुर से जो वीडियो आया है वह घटना कल यानी 7 जुलाई सुबह 11 बजे की है। इसमें दिख रहा है कि सड़क से एक बुजुर्ग गुजर रहा है और वहीं किनारे पर एक गधा खड़ा हुआ है। लेकिन तभी अचानक से गधा तेजी से शख्स की ओर भागता है और उसपर पूरी जोर से हमला करता है। हैरानी की बात तो ये है कि गधा ना सिर्फ बुजुर्ग को मारता है बल्कि उसे नीचे गिराकर उसे पैरों के नीचे दबा लेता है। ये घटना देख सड़क से गुजर रहे राहगीर शख्स को बचाने की कोशिश करते हैं लेकिन नाकाम रहते हैं। इसके बाद एक शख्स गधे पर पत्थर से वार करकता है लेकिन तब भी वह शख्स को दबाए रखता है। कुछ और लोग इतनी देर में गधे को फिर डंडे से मारते हैं तब भी वह बुजुर्ग शख्स पर काफी देर तक हमला करता रहता है।

3 दिनों में गधे का दूसरा हमला आया सामने

बताया जा रहा है कि पिछले 3 दिनों में गधे द्वारा लोगों पर हमले की यह दूसरी घटना सामने आई है। यह घटना कोल्हापुर के गांधीनगर की है, जो सीसीटीवी में कैद हो गई है। ये वीडियो सामने आने के बाद आसपास के लोगों मे दहशत का माहौल है। बता दें कि इससे पहले इसी इलाके में कुत्तों के हमलों में 13 लोग घायल हुए थे। यहां लगातार जानवरों द्वारा हो रहे ऐसे हमलों की शिकायत प्रशासन से करने के बाद भी कोई कर्रवाई नहीं हो रही है।

Related Posts