July 28, 2026 10:02 PM

क्या मंच पर वाकई प्रियंका गांधी ने झटका था राहुल का हाथ ? लोग बना रहे बात ! वायरल हो रहा VIDEO आप भी देखें…

नई दिल्ली: कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी से अपना हाथ झटक कर छुड़ाया। सोशल मीडियो पर ऐसी खबरे हैं कि दोनों भाई-बहन के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

बता दें कि सोशल मीडियो पर लोग इस वीडियो को  जमकर शेयर कर रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘ये क्या, @priyankagandhi झटका देकर @RahulGandhi से हाथ क्यों छुड़ा रही है भाई-बहन के बीच सब कुछ ठीक तो है ना ?’

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वैसे वीडियो कुछ दिन पुराना है। यह वीडियो कर्नाटक चुनाव प्रचार का है। जिसमें राहुल, प्रियंका के अलावा मल्लिकार्जून खड़गे भी मंच पर दिखाई दे रहे हैं। वीडियो दिख रहा है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन कर रहे हैं। राहुल गांधी अपने हाथ से प्रियंका गांधी का एक हाथ पकड़े हुए हैं। लेकिन इसी दौरान प्रियंका गांधी ने हाथ झटक कर अपना हाथ राहुल गांधी से छुड़ा लिया।

Related Posts