प्रयागराज: गैंगस्टर अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई है. सूत्रों के अनुसार अतीक और अशरफ पर दो से तीन बदमाशों ने फायरिंग की है. खबरों के मुताबिक पुलिस ने तीनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है. गोली चलाने के बाद हमलावरों ने सरेंडर कर दिया. अतीक और अशरफ पुलिस की कस्टडी में थे. पुलिस टीम ने माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को लेकर आज कई जगहों पर छापेमारी की थी. सोशल मीडिया पर अतीक, अशरफ पर हमले की वीडियो वायरल हो रही है जिसमे फायरिंग का पूरा घटनाक्रम है।
#WATCH | Uttar Pradesh: Moment when Mafia-turned-politician Atiq Ahmed and his brother Ashraf Ahmed were shot dead while interacting with media.
(Warning: Disturbing Visuals) pic.twitter.com/xCmf0kOfcQ
— ANI (@ANI) April 15, 2023
मीडिया के सामने क़ातिलों ने क़त्ल को अंजाम दिया pic.twitter.com/rbo3OumyDK
— Rubika Liyaquat (@RubikaLiyaquat) April 15, 2023
अतीक अहमद और अशरफ़ की हुई हत्या|
– मीडिया के कैमरों पर प्रतिक्रिया देते वक्त हुई हत्या।
– पुलिस की मौजूदगी में हत्या।
– दोनों के हाथ में बंधी थी हथकड़ी, अतीक के सिर में मारी गोली । #AtiqAhmad pic.twitter.com/drVni8Q4Ra— Shubhankar Mishra (@shubhankrmishra) April 15, 2023
पुलिस टीम ने शहर के चकिया, कसारी मसारी और पीपल गांव इलाके में छापेमारी की थी. अतीक अहमद 2005 के बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड और इस साल फरवरी में हुए उमेश पाल हत्याकांड में भी आरोपी था. इससे पहले अतीक का बेटा असद अहमद 13 अप्रैल को झांसी में एक मुठभेड़ में मारा गया था, इसके साथ यूपी एसटीएफ ने शूटर गुलाम को भी मार गिराया था.

पुलिस ने छापेमारी के दौरान कसारी मसारी इलाके में दो पिस्टल और 58 कारतूस बरामद किए थे. इसके साथ ही एक पिस्टल विदेशी और एक इंडियन भी थी. बरामद हुए 58 कारतूस में पांच पाकिस्तानी हैं।
अखिलेश यादव ने साधा निशाना
उप्र में अपराध की पराकाष्ठा हो गयी है और अपराधियों के हौसले बुलंद है। जब पुलिस के सुरक्षा घेरे के बीच सरेआम गोलीबारी करके किसीकी हत्या की जा सकती है तो आम जनता की सुरक्षा का क्या। इससे जनता के बीच भय का वातावरण बन रहा है, ऐसा लगता है कुछ लोग जानबूझकर ऐसा वातावरण बना रहे हैं।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 15, 2023







