June 25, 2026 4:22 PM

तेजी से फैल रहा है H3N2 वायरस ! इस राज्य में बंद हुए स्कूल, ये हैं वायरस के लक्षण…

नई दिल्ली कोरोना वायरस से देश उबर ही रहा है कि इस बीच H3N2 नाम के नए वायरस ने दस्तक दे दी है. लगातार कई हफ्तों से कई राज्यों में इसके केस भी देखे जा रहे हैं. राज्य सरकारों ने इससे बचने के लिए जरूरी कदम उठाना शुरू कर दिए हैं. स्वास्थ्य विभागों ने हॉस्पिटल्स में आइसोलेशन वार्ड तैयार करने के आदेश दिए हैं. साथ ही इस वायरस से संबंधित किसी भी पीड़ित की जानकारी मांगी है. बच्चों की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया जा रहा है.

कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूल बंद

पुडुचेरी के शिक्षा मंत्री नमस्सिवम ने H3N2 वायरस और फ्लू के मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है. पुडुचेरी के स्कूल 16 मार्च से 26 मार्च तक बंद रहेंगे. फिलहाल यह फैसला कक्षा 1 से 8वीं क्लास तक के छात्रों के लिए लिया गया है. बाकी क्लासेस अपने निर्धारित समय के अनुसार जारी रहेंगी.

70 से ज्यादा केस दर्ज हुए

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुडुचेरी में H3N2 इन्फ्लूएंजा के 79 मामले दर्ज किए हैं. हालांकि राज्य में इससे अभी कोई मौत नहीं हुई है. स्वास्थ्य विभाग ने मामलों की बढ़ती संख्या पर नजर रखने के लिए अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट कर दिया है.

 

Related Posts