June 16, 2026 1:34 AM

पति के खिलाफ, बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराने पहुंची थी “लुटेरी दुल्हन” खुद भी फंस गई पुलिस के जाल मे 22 को कर चुकी कंगाल…

बांदा: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बांदा (Banda) जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है कि आपके भी होश फाख्ता हो जाएंगे। यहां एक लुटेरी दुल्हन ने 22 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करके लूट की। 23वें के साथ वारदात करने वाली थी, लेकिन वह खुद में एक शातिर निकला। उसने धर्म और नाम बदल कर लुटेरी दुल्हन को अपने जाल में फंसा लिया। उसके साथ दो साल तक कथित तौर पर बलात्कार किया। युवती जब मुकदमा दर्ज कराने के लिए तो इस मामले का खुलासा हुआ।

मध्यप्रदेश की रहने वाली है लड़की, चित्रकूट घूमने आई थी

जानकारी के मुताबिक मामला उत्तर प्रदेश के बांदा जिले का है। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की रहने वाली एक युवती वर्ष 2019 में चित्रकूट घूमने के लिए आई थी। यहां उसकी मुलाकात जितेंद्र नाम के युवक से हुई।  धीरे-धीरे दोनों में प्यार हुआ। इसके बाद दोनों ने संबंध बनाए। युवती ने पुलिस को बताया कि युवक ने संबंध बनाते समय उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए, जिसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा।

मंदिर में की शादी, भर दी मांग

युवती का आरोप है कि काफी दिनों तक बलात्कार के बाद उसने मंदिर में उससे शादी कर ली। दोनों बांदा में एक साथ रहने लगे। कुछ समय पहले युवती को पता चला कि जिससे उसने शादी की है वह जितेंद्र नहीं बल्कि इरशाद उर्फ शकील है। यह जानकर युवती के होश उड़ गए। इसके बाद युवती ने मध्यप्रदेश के पन्ना में मुकदमा दर्ज कराया। मामला बांदा का होने के कारण मुकदमा यहां ट्रांसफर कर दिया गया।

जांच में खुली दोनों की कहानी

वहीं जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो उनके भी होश उड़ गए। पुलिस ने पाया कि जिस लड़की ने बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया है वह खुद एक अपराधी है। मध्यप्रदेश के अलग-अलग थानों में उसके खिलाफ 22 मुकदमे दर्ज हैं। उस पर आरोप है कि शादी के नाम पर लड़कों के साथ धोखाधड़ी करती है। पुलिस अब माले की जांच में जुट गई है।

Related Posts