August 29, 2026 7:59 PM

ननद से शादी करने वाली भाभी ने, थाने में दीवार से टकराकर फोड़ लिया सिर, पढ़ें पूरी खबर…

समस्तीपुर: रोसड़ा के एक गांव में भाभी ने अपने ननद से शादी कर ली। ननद के प्यार में पागल भाभी लगातार तीन दिनों से रोसड़ा थाने का चक्कर काट रही है। रविवार को भी महिला थाने पहुंची और पुलिस से अपनी ननद की बरामदगी की गुहार लगाई। इतना ही नहीं अपने प्यार को पाने के लिए महिला मरने पर उतारू हो गई। थाने पहुंची भाभी ने ननद के नहीं मिलने पर थाना परिसर स्थित देवी मंदिर की दीवार से सिर टकराने लगी। उसके साथ उसका पति भी मौजूद था। पति ने महिला को सिर टकराने से रोका। इसके बाद उसे लेकर अस्पताल पहुंचा और पति ने उसका इलाज करवाया।

ये भी पढ़ें

अजब प्रेम की गजब कहानी: दो बच्चों की मां ने ननद संग रचाई शादी, अब उसके प्यार में पहुंची थाने…

बता दें कि रोसड़ा के एक गांव में भाभी ने अपनी ननद से शादी कर ली थी। मामला तब सामने आया, जब बड़ी ननद ने भाभी और अपनी छोटी बहन को अलग कर दिया। भाभी का आरोप है कि उसकी बड़ी ननद ने छोटी ननद को कहीं भेज दिया। इसको लेकर महिला थाने पहुंच गई।

2013 में रोसड़ा की महिला की शादी बेगूसराय जिले के छौराही ओपी अंतर्गत एक युवक से हुई थी। दोनों को सात और पांच साल के दो बेटे हैं। इसी दौरान महिला को अपनी ननद से प्यार हो गया। छह महीने पहले ननद ने भाभी को पति मान लिया और सिंदुर और मंगलसूत्र पहनकर दोनों साथ रहने लगी।

पति को बहन और पत्नी के प्यार के बारे में पता था लेकिन वह बच्चों की खातिर चुप रहा। बीते दिनों महिला की बड़ी ननद घर पहुंची और उसने बहन और भाभी को अलग कर दिया। ऐसे में महिला रोसड़ा थाने पहुंची। उसने बड़ी ननद पर छोटी ननद को जबरन उठाकर ले जाने का आरोप लगाया है।

Related Posts