June 18, 2026 2:50 PM

अलीगढ़: मान्यता प्राप्त पत्रकार के खिलाफ विद्युत चोरी की रिपोर्ट दर्ज

संवाददाता : मुकेश कुमार

अलीगढ़/खैर: आम लोगों के अलावा अब पत्रकार भी बिजली चोरी कर रहे है। खैर टाउन बिजली घर के अवर अभियंता को मोहल्ला गौतमान निवासी कथा कथित पत्रकार के घर बिजली चोरी होती हुई मिली। मौके पर पोल से कटिया डालकर चोरी पकडे जाने के बाद विद्युत टीम ने वीडियो बनाकर केबल जब्त करते हुए विद्युत निरोधक थाने में अभियोग दर्ज कराया गया है।

बीते दिन अवर अभियंता रोहित यादव टीम सहित विद्युत चैकिंग कर रहे थे। मोहल्ला गौतमान निवासी कथा कथित मान्यता प्राप्त पत्रकार राकेश गौतम पुत्र निरंजनदेव गौतम के मकान पर विद्युत कनेक्शन न होने पर भी विद्युत चोरी होती मिली। मौके पर विद्युत चोरी का भार 710 वाट मिला। विद्युत टीम ने पूरी कार्यवाही की वीडियो बनाई तथा विद्युत चोरी निरोधक थाने में मुकदमा पंजीकृत किए जाने हेतु रिपोर्ट प्रेषित की। जेई की रिपोर्ट पर मान्यता प्राप्त पत्रकार राकेश गौतम के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत अभियोग दर्ज कराया गया है। वकौल एसडीओ विद्युत नरेन्द्र चौधरी विद्युत चोरी में संलिप्त व्यक्ति के खिलाफ अभियोग दर्ज कराकर बैधानिक कार्रवाही की जाएगी।

Related Posts