June 19, 2026 7:20 AM

बंदर रोज जाता है भगवान शिव के मंदिर, इंसानों की तरह करता है साष्टांग प्रणाम, यकीन नहीं आता तो देख लीजिये VIDEO

लखनऊ: सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल होते हैं। इनमें से कुछ ऐसे होते है, जिनको देखकर लोग आश्चर्यचकित रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर पशु-पक्षियों के ऐसे बहुत से वीडियोज वायरल हुए हैं, जिनमें उनको ईश्वर की आराधना करते दिखाया गया है। बता दें कि एक हाथी का वीडियो सामने आया था, जिसमें वह भगवान गणेश के मंदिर में प्रणाम करता नजर आ रहा था। वहीं एक कुत्ते का भी वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह मंदिर में घंटी बजाता नजर आया था। अब एक बंदर का वीडियो सामने आया है। यह बंदर रोजाना एक शिव मंदिर में जाकर आराधना करता है।

बुद्धेश्वर महादेव के मंदिर में जाता है बंदर
सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदर चलता हुआ आ रहा है और मंदिर में मौजूद शख्स उसका वीडियो बना रहा है। वीडियो बनाने वाला शख्स बता रहा है कि यह बंदर रोजाना महादेव के मंदिर में आता है। साथ ही उसने बताया कि यह बंदर रोज मंदिर में आकर भगवान शिव को प्रणाम करता है। यह बंदर रोजाना बाबा बुद्धेश्वर दरबार मंदिर (लखनऊ) में जाता है।

करता है साष्टांग प्रणाम
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदर मंदिर परिसर में आता हुआ दिखाई दे रहा है। वह चुपचाप बिना किसी को हानि पहुंचाए आता है और मंदिर की सीढ़ियां चढ़कर भगवान के सामने जाता है और इंसानों की तरह साष्टांग प्रणाम करता है। इसके बाद वह आगे जाता है और फिर से मंदिर परिसर में भगवान के गर्भगृह के सामने जाता है और साष्टांग प्रणाम करता है। इस वीडियो को देखकर कई लोग आश्चर्य कर रहे हैं।

वायरल हुआ वीडियो
बंदर की भक्ति का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों को यह वीडियो इतना पसंद आ रहा है कि लोग इसे शेयर कर रहे हैं और लाइक कर रहे हैं। ट्विटर पर इस वीडियो 𝗔𝘀𝗵𝘂𝘁𝗼𝘀𝗵 𝗦𝗮𝗻𝗮𝘁𝗮𝗻𝗶 नाम के यूजर ने शेयर किया है। बहुत से लोग इस वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

Related Posts