April 26, 2024 5:06 AM

Search
Close this search box.

बंपर भर्ती की तैयारी में योगी सरकार, 71 हजार लोगों को मिलेगी सरकारी नौकरी…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य की योगी सरकार जल्द ही बंपर भर्ती निकालने वाली है, जिसमें प्रदेश के करीब 71 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। यूपी सरकार ने इन भर्तियों का लक्ष्य दिसंबर 2023 रखा है।

71623 पदों पर होगी भर्तियां

योगी सरकार 71623 सरकारी नौकरियां देने जा रही है। ये भर्तियां दिसंबर 2023 तक आयोगों और भर्ती बोर्डों के द्वारा की जाएंगी। सबसे ज्यादा 41028 भर्तियां उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ के द्वारा की जाएंगी। जानकारी के मुताबिक नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने रिक्तियों संबंधी जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दी है।

सीएम योगी ने दिया था निर्देश

बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के सभी विभागों से रिक्त पदों की जानकारी मांगी थी। सीएम ने आयोगों और चयन बोर्डों को भर्ती का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया था। इसके बाद अब सभी विभागों ने मुख्यमंत्री कार्यालय को जानकारी दे दी है कि कहां पर कितनी भर्तियां होने वाली हैं। बताया जा रहा है कि सभी विभागों में कुल 71623 पदों पर दिसंबर 2023 तक भर्तियां की जाएंगी।

भर्ती कैलैंडर जारी करना होगा

गौरतलब है कि आयोग और चयन बोर्ड रिक्तियों के आधार पर विज्ञापन निकालेंगे। इसके बाद चयन प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। सीएम के निर्देश के मुताबिक आयोग और बोर्ड को यह भी बताना होगा कि ये भर्तियां कितने दिनों में पूरी हो जाएगी। उसे रिक्त पदों के आधार पर भर्ती कैलेंडर जारी करना होगा, जिसमें भर्ती संबंधी सभी बातें साफ-साफ लिखी होगी। इसके साथ ही अपनी वेबसाइट पर भर्तियों से जुड़ी जानकारियों को वक्त-वक्त पर अपडेट करना होगा।

कौन कितनी भर्तियां करेगा-

लोक सेवा आयोग- 4527
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग- 20060
उच्चतर शिक्षा सेवा चयन बोर्ड- 958
माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड- 4795
पॉवर कार्पोरेशन विद्युत सेवा आयोग- 255
पुलिस भर्ती एवं प्रोनन्नति बोर्ड- 41028

Related Posts