March 10, 2026 10:54 PM

उत्तराखंड के 16 PCS अधिकारी बने IAS, केंद्र सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन…

देहरादून। प्रदेश के 16 पीसीएस अधिकारी आइएएस (IAS) बन गए हैं। आज मंगलवार को केंद्र सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया है। इससे पीसीएस अधिकारियों की वर्षों पुरानी इच्छा पूरी हो गई है। पीसीएस अधिकारियों की वरिष्ठता के विवाद के निपटारे में लगभग 11 वर्ष बीत गए। सीधी भर्ती से नियुक्त और पदोन्नत पीसीएस अधिकारियों के बीच वरिष्ठता विवाद वर्ष 2011 से चल रहा था। सरकार ने अधिकारियों को पदोन्नत वेतनमान तो दिया, लेकिन पदोन्नति से वंचित रखा।

 पृथक उत्तराखंड राज्य बनने पर पीसीएस अधिकारियों की कमी देखते हुए शासन ने तहसीलदार व कार्यवाहक तहसीलदारों को तदर्थ पदोन्नति देकर उपजिलाधिकारी बना दिया था। वर्ष 2003 से लेकर वर्ष 2005 तक यह क्रम चलता रहा।

Related Posts