October 6, 2026 10:36 AM

रख दिया नाग के फन पर पैर, बच्चा था अंजान, देखिये कैसे बचाई माँ ने जान…VIDEO

बेंगलुरु: कर्नाटक के मांड्या से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जो इस समय सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है. वीडियो में एक मां ने बड़े ही सूझ-बूझ के साथ अपने बेटे को कोबरा से बचा लिया. अगर थोड़ी सी अनदेखी हो जाती तो बच्चे की जान जा सकती थी. दिल दहला देने वाली यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. बताया जा रहा है कि मां अपने बेटे को स्कूल छोड़ने जा रही थी. जैसे ही वह अपने बच्चे के साथ गेट से बाहर निकली तो देहरी के पास से कोबरा रेंगते हुए निकल रहा था.

मां ने ऐसे बचाई बेटे की जान

इसी दौरान बच्चे का पैर सीधे उस कोबरा पर पड़ गया. इसके बाद जब उसने पीछे मुड़कर देखा तो कोबरा बच्चे की तरफ फन फैला लिया था. इससे पहले की वह बच्चे को कुछ करता, फौरन उसकी मां ने अपने बेटे को अपनी तरफ झट से खींच लिया. अगर यहां थोड़ी सी भी चूक होती तो बच्चे के साथ बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन मां ने बड़े ही सूझ-बूझ के साथ अपने बेटे की जान बचाई. मां के इस तत्परता की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ की जा रही है और यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. इस तरह की घटना पहले भी कई सामने आ चुकी है. इससे पहले हाल ही में महाराष्ट्र के चंद्रपुर से एक ऐसी ही घटना सामने आई थी. यहां एक मां ने अपनी तीन साल की बेटी को तेंदुए से बचाने के लिए जी जान लगा दी थी. इसलिए कहा जाता है कि मां की ममता और समर्पण का कोई जवाब नहीं होता और ये घटना एक मां की बहादुरी की मिसाल भी है.

 

Related Posts