October 8, 2026 7:54 PM

एक पैर पर खड़े होकर RJD सुप्रीमो “लालू प्रसाद यादव” के स्वस्थ होने की कामना कर रहे रमेश, बोले- भगवान हैं वो मेरे

भागलपुर : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के शीघ्र स्‍वस्‍थ होने के लिए‍ लोग लगातार प्रार्थना कर रहे हैं। मंदिरों में उनके लिए पूजा अर्चना की जा रही है। सामूहिक पाठ हो रहा है। यहां बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू यादव का इलाज दिल्‍ली के एम्‍स में हो रहा है। भागलपुर के एक राजद कार्यकर्ता ने लालू यादव के शीघ्र ठीक होने के लिए पिछले कई दिनों से लगातार प्रार्थना कर रहे हैं। राजद नेता रमेश प्रसाद रमन पीरपैंती प्रखंड के महादेव टीकर स्थित बुढ़वा महादेव स्थान में एक पांव पर खड़े होकर तपस्‍या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब से लालू प्रसाद को इलाज के लिए दिल्ली गए है, तभी से वह हम भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना कर रहे हैं। उनके स्‍वस्‍थ होकर घर आने तक उनकी तपस्‍या जारी रहेगी। वे मंदिर प्रांगण में एक पैर पर खड़े होकर तपस्‍या कर रहे हैं।

रमेश प्रसाद रमन ने कहा कि लालू यादव हमारे भगवान हैं। उन्‍होंने देश के लिए बहुत कुछ किया है। वे गरीबों के मसीहा हैं। उनकी जरुरत अभी सिर्फ बिहार को ही नहीं बल्कि पूरे देश को है। इसका वीडियो भी उन्‍होंने जारी किया है। लोग लगातार से वायरल कर रहे हैं।

वहीं, लालू यादव के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना को लेकर पीरपैंती बाजार के दाता शाह कमाल के मजार पर चादर पोशी की गई। युवा राजद जिला उपाध्यक्ष जानिसार असलम के नेतृत्व में युवा राजद अध्यक्ष मुकेश यादव, मो सज्जाद, राम कुमार यादव, सोनू यदुवंशी, सोनू खान, समर आदि कार्यकर्ताओ ने उनके लिए मन्नतें मांगी। यहां बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का इलाज दिल्‍ली के एम्स में  हो रहा है। उनके अस्वस्थ्य होने की सूचना पर लालू प्रसाद को चाहने वाले और पार्टी कार्यकर्ताओ में मायूसी छाई है। सभी लोग लालू यादव के जल्‍द स्‍वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। प्रार्थना का दौर जारी है।

Related Posts