रांची: झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के विधायक भानु प्रताप शाही ने एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बड़ा हमला बोला है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के इस्तीफे को आगे कर उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा कि हेमंत सोरेन का इस्तीफा कब होगा? बीते दिन ट्विटर पर भानु प्रताप ने लिखा- उद्धव तो गयो… तुम कब जाओगे…। इससे पहले बीते दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए भाजपा विधायक ने लिखा था- बकस द चाचा.. गलती हो गईल…। इस ट्वीट की खास बात यह रही कि विधायक ने इसमें अमित शाह और हेमंत सोरेन दोनों को टैग किया है।
उद्धव तो गयो …
तुम कब जाओगे …— Bhanu Pratap Shahi (@ShahiPratap) June 29, 2022
भानु प्रताप शाही ने उदयपुर में कन्हैयालाल की नृशंस हत्या पर लिखा- निशब्द हूं… राजस्थान को तालिबान बनाने पर तुली ये कांग्रेस सरकार… अपनी जमीन और धर्म की रक्षा के लिए जाना जाने वाला राजस्थान आज बेबस है…। भाजपा नेता ने झारखंड विधानसभा में अपने भाषण का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- मैंने दो साल पहले ही कहा था मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को भरे हुए सदन में… कांग्रेस से सावधान रहें… खेला होगा।
मैंने दो साल पहले ही कहा था मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी को भरे हुए सदन में …
@INCJharkhand सावधान रहें … खेला होगा @BJP4Jharkhand @AmitShah @JPNadda @dprakashbjp @idharampalsingh @dasraghubar pic.twitter.com/FvlOuvZ3f7— Bhanu Pratap Shahi (@ShahiPratap) June 29, 2022









