October 9, 2026 8:47 AM

पति डेनियल वेबर ने शेयर की सनी लियोनी के बचपन की तस्वीर, आप भी देखिये बचपन मे कैसी दिखती थी सनी लियोनी…

न्यूज़ डेस्क: अपने बोल्ड अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री सनी लियोनी कल अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर चुकी हैं। जहां वह लाखों दिलों पर राज करती हैं, वहीं उनके दिल पर पति डेनियल वेबर राज करते हैं। सनी एक अच्छी अभिनेत्री होने के साथ ही अपनी निजी जिंदगी को भी काफी बैलेंस करके चलती हैं और डेनियल से उनकी शादी को 11 साल हो चुके हैं। दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। अब अपनी पत्नी सनी लियोनी के जन्मदिन पर सिंगर डेनियल वेबर ने उनके बचपन की तस्वीर शेयर की है और उनके लिए बेहद ही प्यार भरा नोट भी लिखा है।

 शेयर की बचपन और अब की तस्वीरें

डेनियल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से सनी लियोनी की दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक थ्रोबैक तस्वीर है, जो सनी के बचपन की है। इसमें वह पैंट, शर्ट और शूज में बेहद ही क्यूट लग रही हैं। दूसरी तस्वीर सनी लियोनी की अब की है। जिसमें वह व्हाइट कलर की थाई स्लिट ड्रेस में ग्लैमरस अवतार में दिखाई दे रही हैं।

सनी लियोनी के लिए लिखा प्यार भरा नोट

डेनियल ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे बेबी। मेरे पास यह बताने के लिए शब्द नहीं है कि अब आप कौन बन गए हैं। आप हर तरह से एक आइकन हैं और जब मुझे लगता है ये पॉसिबल नहीं है तो आप इससे और ज्यादा अचीव करते हैं और इसे बड़ा बनाते हैं। आप सच में हर तरह से एक अद्भुत इंसान हैं। भगवान हर रोज और हर साल आपका ध्यान रखें। आई लव यू। आपके सपने पूरे हों।

बता दें कि सनी और डेनियल दोनों की एक हैप्पी फैमिली है, उनके तीन बच्चे, बेटी निशा, जुड़वा बेटे आशेर और नूह हैं। बात करें वर्क फ्रंट की तो सनी आखिरी बार वेब सीरीज अनामिका में नजर आईं थीं। जिसमें ग्लैमरस की जगह उनका दमदार अंदाज भी देखने को मिला था। इस वेब सीरीज को निर्माता विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित किया गया था।

Related Posts