April 25, 2026 11:51 AM

धामी ने फेंट दिये अधिकारियों के पत्ते, राधा रतूड़ी को सीएम दफ्तर की कमान…

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने मंगलवार देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में बड़े स्तर पर फेरबदल कर 22 अधिकारियों के दायित्वों में परिवर्तन किया है। शासन के आदेश के अनुसार राज्य के मुख्य सचिव एसएस संधू को वर्तमान दायित्व के साथ मुख्य स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली का अतिरिक्त दायित्व मिला है। राधा रतूडी से अपर मुख्य सचिव, ऊर्जा वैकल्पिक ऊर्जा, उच्च शिक्षा अध्यक्ष,उत्तराखंड परिवहन निगम और आयुक्त समाज कल्याण विभाग लेकर उन्हें अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री, गृह और कारागार के साथ उनके शेष दायित्व यथावत रहेंगे। मनीषा पंवार से अपर मुख्य सचिव, ग्राम्य विकास, एवं कृषि उत्पादन आयुक्त हटाकर अवस्थापना आयुक्त एवं अध्यक्ष उत्तराखंड परिवहन निगम की जिम्मेदारी दी गई है। आनन्द वर्धन के अपर मुख्य मुख्यमंत्री एवं वन पर्यावरण जलवायु संरक्षण, परिवर्तन परियोजना निदेशक अवस्थापना विकास आयुक्त के दायित्व को बदलकर उन्हें अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास, राजस्व, शहरी विकास, आवास मुख्य प्रसाशक, उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण और कृषि प्राधिकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रमेश कुमार सुधांशु से प्रमुख सचिव गृह और कारागार हटा कर आयुक्त समाज कल्याण अतिरिक्त दायित्व मिला है। अभिनव कुमार को विशेष प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, सूचना ,खेल युवा कल्याण के साथ वर्तमान जिम्मेदारी यथावत रहेंगे। इसके साथ ही आर मीनाक्षी सुंदरम को सचिव मुख्यमंत्री, उर्जा एवं वैकल्पिक उर्जा, वित्त अध्यक्ष उत्तराखंड भवन, कर्मकार कल्याण बोर्ड की जिम्मेदारी मिली है।

सरकार के आदेश के अनुसार शैलेश बगोली से सचिव शहरी बदलकर सचिव कार्मिक, सतर्कता मंत्रिपरिषद, कॄषि, कॄषक कल्याण, उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा नितेश कुमार झा से सचिव तकनीकी शिक्षा बदलकर सचिव ग्रामीण निर्माण और राधिका झा को वर्तमान के साथ साथ सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य, शिक्षा की अहम जिम्मेदारी मिली है। अरविंद सिंह ह्यांकी से सचिव कार्मिक औऱ सतर्कता बदलकर सचिव परिवहन का दायित्व सौंपा गया है। इसके साथ ही सचिन कुर्वे को वर्तमान दायित्व बदलकर सचिव ग्राम्य विकास, खादय नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले सहित अन्य जिमेदारी दी गई है। रविनाथ रमन को सचिव विद्यालयी शिक्षा और वीबीआरसी पुरुषोत्तम को सचिव पशुपालन, दुग्ध, मत्स्य, सहकारिता, महिला डेयरी, सौजन्या को वर्तमान के साथ सचिव लघु, सूक्ष्म उद्योग की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह डॉ पंकज कुमार पाण्डेय से वर्तमान दायित्व को बदलकर सचिव उद्योगिक विकास, खनन और डॉ रंजीत कुमार सिन्हा से सचिव परिवहन पुनर्गठन को हटाकर सचिव आपदा प्रबंधन पुनर्वास,राज्य आपदा सहित अन्य जिम्मेदारी दी गई है। हरीश चन्द्र सेमवाल को वर्तमान के साथ सचिव आबकारी आयुक्त सचिव और चंद्रेश यादव को सचिव पुनर्गठन संस्कृति शिक्षा मिला है। विजय कुमार यादव से सचिव वन पर्यावरण, जलवायु को बदलकर शेष यथावत रहेगा। दीपेंद्र कुमार चौधरी से सचिव प्रभारी खेल, उच्च शिक्षा,युवा कल्याण हटाकर सचिव सैनिक कल्याण और राजस्व की जिम्मेदारी मिली है।

Related Posts