October 30, 2026 1:09 PM

2 साल से परेशान थी महिला, ससुर कर रहा था शारीरिक शोषण, जानिए आगे क्या हुआ ?

दमोह/म0प्र0: कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली एक महिला ने अपने ससुर पर दो साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने अपने पति को भी पूरी घटना बताई थी लेकिन पति मदद करने की बजाए उसे ही दोष देने लगा। महिला ने अपने मायके जबलपुर में सूचित किया और स्वजन के साथ शुक्रवार की रात महिला थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित ससुर को गिरफ्तार कर लिया।

23 वर्षीय बहू ने अपने 65 वर्षीय ससुर पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी शादी दो साल पहले 2020 में हुई थी। शादी के दो माह तक सब कुछ सही चलता रहा। इसी दौरान उसे सिर में फोड़ा हो गया तो पति और सास ने सिर में दवा लगाने से इनकार कर दिया और ससुर ने दवा लगाने के लिए कहा। बहू ने सोचा कि ससुर बेटी समझकर उसके सिर में दवा लगा रहा है लेकिन वह दवा लगाने के बहाने गंदी हरकत करने लगा। कभी छाती पर हाथ फेरता तो कभी किचिन में आकर उसे पकड़ लेता और इसी दौरान ससुर ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उससे बर्दास्त नहीं हुआ तो पति को पूरी घटना बताई लेकिन पति उल्टे पत्नी को ही दोष देते हुए आरोप लगाने लगा कि उसका किसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है और वही इसी लायक है।

महिला थाना प्रभारी सुषमा श्रीवास्तव ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपित ससुर को गिरफ्तार कर लिया है और पति अभी फरार है। महिला ने बताया उसका ससुर मिस्त्रीगिरी का काम करता है और पति मस्जिद के लिए चंदा उगाने का काम करता है महिला की 11 माह की एक बेटी भी है। पीड़ित महिला ने बताया कि जब उसने अपनी सास को ससुर की हरकतों के बारे में बताया कि सास ने कहा कि पति ऐसा नहीं कर सकता बल्कि तुम ही झूठ बोल रही हो।

Related Posts