October 30, 2026 4:07 PM

पहले महिला ने युवक से फेसबुक पर दोस्ती की, फिर अश्लील चैटिंग कर वीडियो बनाई, अब कर रही ब्लैकमेल…  

नोएडा : आज के समय में करोड़ों लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते है. सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल के साथ ही  फ्रॉड के मामले भी बढ़ने लगे है. ऐसा ही एक मामला नोएडा के सेक्टर 41 से सामने आया जहां एक युवक के लिए फेसबुक पर महिला से दोस्ती करनी महंगा पड़ गई. दरअसल कुछ महीने पहले युवक को फेसबुक पर एक अनजान महिला की रिक्वेस्ट आई. युवक ने रिक्वेस्ट एक्सेप्ट की और महिला ने उससे बातचीत शुरु कर दी. इसके बाद दोनो में दोस्ती हो गई और फिर धीरे धीरे वो दोस्ती गहरी हो गई. फिर महिला ने युवक की असहज अवस्था में वीडियो कॉल रिकॉर्ड करके उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया.

महिला युवक को देने लगी धमकी

नोएडा सेक्टर 41 निवासी युवक की पहले महिला से फ्रेंडशिप हुई और फिर दोनो वीडियो कॉलिंग पर घंटो बातें करने लगे. इसके बाद महिला ने युवक का अश्लील वीडियो बनाया और अब वह युवक से अश्लील वीडियो के नाम पर पैसे मांग रही है. इतना ही नहीं महिला ने युवक को धमकी भी दी अगर उसने जल्द पैसे नहीं दिए तो वह उस वीडियो और फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगी. उसने धमकाया कि वह  रिश्तेदारों के पास भी वीडियो भेज देगी.

पुलिस कर रही है मामले की जांच

इस मामले में सेक्टर 39 के थाना प्रभारी ने बताया की युवक उत्तराखंड का रहने वाला है और नोएडा के सेक्टर 41 में रहता है. पुलिस के मुताबिक यह मामला फ्रॉड का है इसलिए इसकी तेजी से जांच की जा रही है जिससे यह पता लगाया जा सके कि महिला ने कितने और लोगों को अपना शिकार बनाया है.

Related Posts