April 25, 2026 12:53 PM

उत्तराखंड के 2 IAS अधिकारियों को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड शासन के दो IAS अधिकारियों को केंद्र से बुलावा आ गया है। IAS अधिकारी रमेश कुमार सुधांशु और अमित सिंह नेगी को ज्वाइंट सेक्रेट्री लेवल पर प्रतिनियुक्ति मिली है। ऐसे में ये दोनों अधिकारी जल्द ही दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं। बता दें कि इन दोनों ही अधिकारियों ने केंद्र सरकार की सेवा में जाने की इच्छा जताई थी।

केंद्र सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, 1997 बैच के IAS अधिकारी रमेश कुमार सुधांशु को चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर MYGOV मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, 1999 बैच के IAS अधिकारी अमित सिंह नेगी को एक्सपेंडिचर विभाग में ज्वाइंट सेक्रेट्री की जिम्मेदारी दी गई है। केंद्र सरकार ने इन दोनों ही IAS अधिकारियों के प्रतिनियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं।

Related Posts