March 17, 2026 11:29 AM

बिना कैंसल कराये, रेल के टिकट मे ऐसे बदल सकते हैं आप यात्रा की तारीख…

न्यूज़ डेस्क: रेलवे को भारत की लाइफलाइन माना जाता है. आज भी देश में बड़ा मध्यमवर्ग है जो ट्रेन के जरिए सफर करना पसंद करता है. हर दिन लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं. ट्रेन में आरामदायक सफर के लिए लोग महीनों पहले रिजर्वेशन कराते हैं. लेकिन कई बार पहले से ट्रैवल करने का प्लान रहने के बावजूद प्लान में कुछ चेंज हो जाए और ट्रैवल का डेट  बदल जाएं तो लोग अपना टिकट कैंसिल करा देते हैं. लेकिन, अगर आपको किसी और दिन ट्रैवल उसी रूट में करना है तो इसके लिए टिकट कैंसिल करने की जरूरत नहीं है.  रेलवे के नियम अनुसार आप बिना टिकट कैंसिल किए भी अपनी यात्रा के डेट को आगे या पीछे की तारीख में चेंज कर सकते हैं.तो चलिए हम आपको बता दें कि कैसे आप बिना टिकट कैंसिल किए अपने यात्री के दिन को Prepone या Postponed  कर सकते हैं-

इस तरह बदलें यात्रा की तारीख-

आपको बता दें कि अपनी ट्रैवल का डेट बदलने के लिए आपको ट्रेन के छूटने से 24 घंटा पहले ही बोर्डिंग स्टेशन के स्टेशन मैनेजर को एप्लीकेशन या कंप्यूटराइज्ड रिजर्वेशन सेंटर (Computerised Reservation Centre) पर जाकर लिखित जानकारी देनी होगी. आपको रेलवे ट्रैवल का डेट बदलने की सुविधा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही देता है. आप  लिए जो विकल्प ज्यादा बेहतर है उसका चुनाव करें.

यात्री के डेस्टिनेशन स्टेशन में कर सकते हैं बदलाव

आपको बता दें कि यात्रा के डेस्टिनेशन स्टेशन में बदलाव करने का ऑप्शन भी आपके पास मौजूद है. आप अपनी सहूलियत के अनुसार अपने गंतव्य स्टेशन (Destination Station) को बदलकर आनी यात्रा को आगे बढ़ा सकते हैं. इसके लिए आप ट्रेन में TTE (Travelling Ticket Examiner) से कहकर गंतव्य स्टेशन (Destination address)  तक का टिकट खरीद सकते हैं. इसके लिए जहां तक की यात्रा का टिकट लिया है वहां से गंतव्य स्टेशन तक का टिकट लेना होगा.

Related Posts