June 16, 2026 9:55 AM

शिवसेना ने बताया कांग्रेस को बीमार पार्टी, सिद्धू जैसे बड़बोले नेताओं पर स्थायी अध्यक्ष ही लगा सकता है लगाम- ‘सामना’

नई दिल्ली: स्थायी अध्यक्ष को लेकर गहमागहमी और सभी राज्यों से सिमटती कांग्रेस पर शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ का लेख चर्चा में है। लेख में कहा गया है कि आलाकमान को लेकर बना संशय ही कांग्रेस के पतन का कारण है, इसका असर पंजाब में देखने को मिल ही चुका है। इसलिए पार्टी को एक स्थायी अध्यक्ष की जरूरत है।  इसमें यह भी लिखा गया कि भले ही राहुल गांधी कांग्रेस के अंदर चल रही समस्याओं को दूर करने का प्रयास कर रहे हों, लेकिन कांग्रेस के कई बुजुर्ग नेताओं ने भाजपा से हाथ मिला लिया है और पार्टी को इस स्थिति में ले जाने के पीछे यही लोग हैं। इसलिए कांग्रेस को इस समय एक पूर्णकालिक अध्यक्ष की जरूरत है।


शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में लिखा है, ”कांग्रेस को पूर्णकालिक अध्यक्ष की जरूरत है। बिना सिर के शरीर का क्या फायदा? …कांग्रेस बीमार है और उसका इलाज करना चाहिए, लेकिन इलाज सही है या गलत उसकी समीक्षा की जानी चाहिए।” संपादकीय में शिवसेना ने आरोप लगाते हुए कहा, ”राहुल गांधी किले की मरम्मत करना चाहते हैं। किले का रंग-रोगन करने का प्रयास कर रहे हैं। सीलन, गड्ढों को भरना चाहते हैं, परंतु पुराने लोग राहुल गांधी को ऐसा करने नहीं दे रहे। राहुल गांधी को रोकने के लिए इन लोगों ने अंदर से भाजपा जैसी पार्टी से हाथ मिला लिया है, ऐसा अब पक्का हो गया है। कांग्रेस को डुबाने की सुपारी कांग्रेसियों ने ही ली है। यह मान्य है, परंतु कांग्रेस को स्थायी अध्यक्ष दो। पार्टी का सेनापति नहीं है तो लड़ें कैसे?”

शिवसेना ने कहा, ”पुराने दिग्गज कांग्रेसियों की यह मांग भी गलत नहीं है। कांग्रेस पार्टी में नेता कौन है यह सवाल ही है। गांधी परिवार है, परंतु नेता कौन? अध्यक्ष कौन? इस बारे में भ्रम होगा, तो उसे दूर करना चाहिए।” 

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की नेतृत्व वाली शिवसेना कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के साथ मिलकर महा विकास आघाड़ी सरकार

Related Posts