April 26, 2026 6:36 PM

शर्मनाक ! यहाँ हुआ घोड़ी से दुष्कर्म, Video सोशल मीडिया पर वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में घोड़ी के साथ दुष्कर्म करते हुए युवक का वीडियो वायरल हो गया। इस मामले में हाफिजगंज थाने में पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हाफिजगंज के दारोगा गजेंद्र की ओर से थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि नवाबगंज में इनायतपुर गांव के रहने वाले भगवत शरण घोड़ी के साथ आप्राकृतिक यौन संबंध बना रहा है। उसके साथ कुंवरपुर बंजरिया गांव काजी, देवेंद्र, रिजवान और आमिर खड़े हैं। जीशान घोड़ी की लगाम पकड़े हुए है। बाकी लोग खड़े सहयोग कर रहे हैं। घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने नाराजगी जाहिर की। इसके बाद थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

दारोगा हाफिजगंज संजय कुमार ने बताया कि इस मामले में जीशान, देवेंद्र, आमिर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी थाने की हवालात में हैं। दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

हाफिजगंज थाने के दारोगा पर रिश्वत लेकर मामला रफा-दफा करने का आरोप

एक्स (ट्विटर) पर हिमांशु पटेल ने आईजी समेत पुलिस अधिकारियों से शिकायत की थी कि घोड़ी के साथ गंदा कृत्य करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद मामले की शिकायत हाफिजगंज थाना पुलिस से की गई। थाने के एक दारोगा ने 15 हजार की रिश्वत लेकर मामले को रफा-दफा कर दिया। इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। आईजी रेंज डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

Related Posts