June 16, 2026 8:47 AM

विशेषज्ञों के मूल्यांकन और राय के बाद ही मिलेगी बच्चों के लिए कोवैक्सिन को अंतिम मंजूरी

नई दिल्ली: देश में दो साल से बड़े सभी बच्चों के लिए टीकाकरण की राह खुल गई है। इसी बीच गुरूवार को समाचार एजेंसी एएनआइ ने सरकारी सूत्रों के अनुसार बताया कि 2 से 18 साल की उम्र के लिए कोवैक्सिन को अंतिम मंजूरी विशेषज्ञों की राय और मूल्यांकन के अधीन है। इसके बाद ही बच्चों के लिए फाइनल टीकाकरण की गाइडलाइन जारी की जा सकेगी।

हाल ही में अभी सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी (SEC) ने भारत बायोटेक के स्वदेशी टीके कोवैक्सीन को दो से 18 साल के बच्चों के लिए आपात इस्तेमाल की इजाजत दी है।

बता दें कि दो से 18 साल के बच्चों पर दूसरे व तीसरे चरण के ट्रायल का डाटा इस महीने की शुरुआत में भारत बायोटेक ने सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल आर्गनाइजेशन (CDSCO) को दिया था। आंकड़ों के अध्ययन के बाद ही एसईसी ने इसे मंजूरी देने की सिफारिश की है। कोवैक्सीन से पहले भारत में जायडस कैडिला की स्वदेशी वैक्सीन जायकोव-डी को 12 से 18 साल के बच्चों के लिए मंजूरी दी जा चुकी है।

न्यूज़ सोर्स – ANI

Related Posts