April 25, 2026 10:56 AM

बीजेपी प्रत्याशी बिशन सिंह चुफाल ने भी जताई प्रदेश की कई विस सीटों पर भितरघात की आशंका…

देहरादून: कैबिनेट मंत्री और डीडीहाट से भाजपा प्रत्याशी बिशन सिंह चुफाल ने प्रदेश की कई विस सीटों पर भितरघात की आशंका जताई है। उन्होंने कहा जिन सीटों पर पार्टी कार्यकर्ताओं और संगठन के पदाधिकारियों ने पार्टी को नुकसान पहुंचाया है, उन पर आलाकमान को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

डीडीहाट विधानसभा सीट के बारे में उन्होंने कहा कि भितरघात हर पार्टी में होता है। थोड़ा-बहुत मेरी विस में भी हुआ होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी को इससे कोई नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा। कैबिनेट मंत्री चुफाल ने देहरादून में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि बीते दिनों हुए विस चुनाव में प्रदेश की कई सीटों पर कुछ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भितरघात किया है।

संजय गुप्ता, कैलाश गहतोड़ी, हरभजन सिंह चीमा के बाद यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत भी हो गये भाजपा मे भीतरघात के शिकार…!

पार्टी हित में काम न करने वाले ऐसे कार्यकर्ताओं के खिलाफ आलाकमान को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने अपनी विस सीट डीडीहाट में भितरघात से इनकार किया है, लेकिन कहा हर पार्टी में भितरघात होता है। उनकी विस में भी थोड़ा-बहुत हुआ होगा, लेकिन इससे पार्टी और उन्हें नुकसान होने की कम संभावना है।

Related Posts