June 19, 2026 1:26 AM

प्रेमी से नहीं मिलने दे रहा था पिता, बेटी ने लवर संग मिलकर कर दी हत्या

नोएडा: दुनिया कितनी स्वार्थी होती जा रही है, अपने मतलब के लिए लोग दूसरे के बारे में सोचते तक नहीं. लोग अपनी चाहत पूरी करने के लिए ही अपनों के ही खून के प्यासे बन बैठे हैं. उत्तर प्रदेश (UP Crime News) के नोएडा (Noida Crime News) में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां अपनी मोहब्बत का आशियाना बसाने के लिए एक बेटी ने पिता का खून कर डाला. इसमें उसके प्रेमी ने भी खूब साथ निभाया.

दरअसल, उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में जेवर कस्बे में 51 वर्षीय व्यक्ति की बुधवार को हुई हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने मृतक की नाबालिग बेटी को हिरासत में लिया है और साथ ही उसके पुरुष मित्र को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि मृतक की बेटी ने ही प्रेमी संग मिलकर पिता की हत्या की है.

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जेवर कस्बे के पंचम पटेल के सिर पर सरिया से वार कर उनकी हत्या कर दी गई थी. बृहस्पतिवार सुबह थाना जेवर पुलिस ने एक सूचना के आधार पर मृतक की बेटी को पकड़ा है तथा हरविंदर नामक युवक को गिरफ्तार किया है.

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि पटेल अपनी बेटी को युवक से मिलने से मना करते थे और इसी वजह से दोनों ने उन्हें रास्ते से हटाने की नियत से उनकी हत्या की. प्रवक्ता के अनुसार, पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सरिया भी बरामद कर लिया है. दोनों को आज अदालत में पेश किया जाएगा.

Related Posts