June 18, 2026 5:59 PM

नग्नावस्था मे आधी रात घूम रही थी लड़की ! पूर्व सभासद के घर की घंटी बजाकर बोली- दरवाजा खोलो नहीं तो फंसा दूंगी,VIDEO VIRAL

रामपुर: अंधेरी रात में अचानक एक नग्न अवस्था में महिला पूर्व सभासद के घर के बाहर पहुंचती है। मकान की घंटी बजाती है। इससे पहले की पूर्व सभासद गेट खोलते, उन्होंने मकान के भीतर से महिला को देख लिया। महिला को नग्न अवस्था में देखकर उनके होश उड़ गए। कुछ देर महिला गेट पर खड़ी रही, जिसके बाद वह चली गई। यह मामला सामने आते ही पुलिस जांच में जुट गई है। महिला की हरकत सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। मामला मिलक के मोहल्ला नसीराबाद का है।

मोहल्ले के मकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज में एक महिला रात में निर्वस्त्र घूमती हुई कैद हुई है। कड़ाके की ठंड में बिना कपड़ों के घूम रही महिला की फुटेज देखकर लोग हैरत में हैं। वहीं, निर्वस्त्र महिला की फुटेज तेजी से वायरल हो रही है। मोहल्ला निवासी पूर्व सभासद सीमा देवी ने इस बावत कोतवाली पुलिस को जानकारी दी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात एक बजे निर्वस्त्र महिला उनके दरवाजे पर पहुंची। महिला ने मकान की घंटी बजाई और दरवाजा खोलने के लिए कहा। वह दरवाजे पर पहुंची। महिला को निर्वस्त्र देखकर उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। महिला लगातार दरवाजा खोलने का दबाव बनाती रही, लेकिन उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। कुछ देर बाद महिला चली गई। कुछ देर के बाद वहां से दो बाइकों पर कुछ लोग भी गुजरे। सीमा देवी ने बताया कि घर पर डर का माहौल है। वहीं, पुलिस का कहना है कि निर्वस्त्र महिला के रात में सड़क पर घूमने की तहरीर मिली है। इसकी जांच की जा रही है। मोहल्ले में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।

पूरे परिवार को फंसाने की दी थी धमकी

पूर्व सभासद सीमा ने पुलिस को बताया कि 29 जनवरी की रात को जो नग्न अवस्था में महिला आई थी, उसने कहा कि दरवाजा खोलो, नहीं तो पूरे परिवार को फंसा दूंगी। सीसीटीवी फुटेज देखकर पुलिस ने महिला का चेहरा पहचानने की कोशिश की, लेकिन वीडियों में महिला के चेहरे की पहचान नहीं हो पा रही है। हालांकि, अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला किसी अच्छे परिवार की है। मिलक थानाध्यक्ष राजीव बैंसला ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए महिला और पुरुष की अलग-अलग पुलिस टीमें बनाई गई हैं। साथ ही रात में गश्त बढ़ा दी गई है। लेकिन, अब तक वह पकड़ में नहीं आई है। लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। इस बार जब भी वह लड़की नजर आए, तो सीधे पुलिस को सूचना दें।

Related Posts