August 26, 2026 11:53 PM

दिल्ली में घूम रही फर्जी नंबर प्लेट वाली कार, सिंगापुर के उच्चायुक्त ने पुलिस को किया अलर्ट

न्यूज़ डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सिंगापुर के फर्जी नंबर वाली एक संदिग्ध कार घूमती पाई गई है। इस बात की जानकारी भारत में स्थित सिंगापुर हाई कमीशन की तरफ से दी गई है। सिंगापुर के हाई कमिश्नर साइम वॉन्ग ने इस बाबत ट्वीट करते हुए कार की तस्वीर को भी शेयर किया। साइमन ने अपने ट्वीट में लिखा, अलर्ट! नीचे दिखाई गई कार जिसपर 63 सीडी की नंबर प्लेट लगी है, वह फर्जी है। यह सिंगापुर एंबेसी की कार नहीं है। हमने इसे लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय और पुलिस को भी सूचित कर दिया है। आपको यह कार जब भी दिखे तो आप चौकन्ना हो जाइए, खासकर इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास अगर यह कार दिखती है तो सावधान हो जाएं। बता दें कि इस तस्वीर में दिख रही कार सिल्वर रंग की क्विड कार है।

Related Posts